रास्ते को लेकर विवाद में काउंटर केस
मधेपुरा, जून 1 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पीरनगर पंचायत वार्ड 2 अमौजा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के आवेदन पर भी केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के अकलू मुखिया के आवेदन पर पड़ोसी शिवकुमार चौधरी सहित उसके परिवार के पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। अकलू मुखिया ने बताया कि घटना के दिन सुबह में सभी आरोपी बांस के टाट से जबरन उसके रास्ते की घेराबंदी कर रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। लोहे की खंती से सिर पर प्रहार करने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हल्ला सुनकर उसकी पतोहु और पोती बीच बचाव के लिए आयी तो आरोपियों ने उन दोनों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसने बताया कि आरोपी उसके आगे और पीछे का दोनों रास्ता घेर लिया है। इससे उसका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.