सहरसा, फरवरी 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के बादशाहनगर टोला में बुधवार की रात रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। परिजनों द्वारा सभी घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया। घटना के संबंध में वार्ड नंबर 7 निवासी चमरू सादा ने बताया कि मृत्यु भोज के दौरान ग्रामीणों को सड़क पर बैठाकर भोजन कराया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग टेम्पो और बाइक से पहुंचे और सड़क से गुजरने लगे। विरोध करने पर कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस झड़प में मनोज सादा, चंडिका देवी एवं अनिल सादा समेत कई लोग घायल हुए। इधर दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.