मेरठ, दिसम्बर 6 -- सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान गौरव व राजकिशोर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पहले बिजेन्द्र पुत्र जगपाल ने अपने खेत में कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचे थे। प्लॉट के लिए उसने रास्ते भी छोड़े थे। इसमें बीर सिंह भी अपने खेत में जाने के लिए उसी बिजेन्द्र के कॉलोनी से रास्ते की मांग कर रहा था। जबकि बिजेन्द्र ने अपने भाई बीर सिंह को रास्ता देने से इंकार कर दिया था। बिजेन्द्र कॉलोनी में महबूब पुत्र लियाकत प्लॉट खरीदकर...