देवरिया, अप्रैल 6 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत तरकुलवा के बसंतपुर धूसी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री से मुलाकात कर समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट, छठ घाट और गंगाधर बाबा स्थान पर जाने वाला पुराना रास्ता एक व्यक्ति द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब दो माह पूर्व महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे नाराज होकर एक बार फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंत्री से मिले और न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से 50 गावो के लोग आते जाते हैं। कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले का अभिलेखों के आ...