आरा, अप्रैल 15 -- आरा। नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ले में बुधवार की देर शाम रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। उसमें दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक पक्ष के बेगमपुर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बबन शर्मा, उनकी 60 वर्षीया पत्नी सुमित्रा देवी, 48 वर्षीय पुत्र दीपू शर्मा और 27 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष के 45 वर्षीय दीपुल शर्मा , 35 वर्षीया उनकी पत्नी बेबी देवी एवं 23 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दीपुल शर्मा बेगमपुर मोहल्ले में कई वर्षों से अपना मकान बना कर रहते हैं। यह भी पढ़ें- बांका : जमीन विवाद में मारपीट, युवक जख्मी दीपू शर्मा उसी मोहल्ले में नया मकान बना रहे हैं। दीपुल शर्मा ने कहा कि आप अपना कुछ जमीन रास्ता के...