रास्ते के विवाद में लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, पांच घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर गुरुवार रात जमकर मारपीट हुई। लाठी व कुल्हाड़ी से हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर निवासी मीरा पत्नी राममिलन ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पांच मार्च की रात करीब 10 बजे पड़ोसी रामदौड, सुशील, बलजीत, खुशबू, ज्योति और शांता सहित अन्य लोग गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उनके देवर रामआसरे पुत्र भुवर पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामआसरे को बचाने पहुंची उनकी पत्नी मालती और पुत्री सुरेखा को भी आरोपियों ने घर में घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.