रास्ते के विवाद में रोलर चालक पर किया हमला
वाराणसी, मई 15 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। बेनीपुर गांव में गुरुवार शाम सड़क निर्माण कार्य के दौरान रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आधा दर्जन मनबढ़ों ने सड़क निर्माण में लगे रोलर चालक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर मरणासन्न कर दिया। गांव में तनाव का माहौल है। बेनीपुर (मिर्जामुराद) गांव स्थित ज्ञानपुर नहर मार्ग पर सड़क निर्माण चल रहा था। शिवरामपुर निवासी 35 वर्षीय पप्पू राजभर रोलर से सड़क समतल कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ युवक पहुंचे और कार्य रुकवाने लगे। विरोध पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दर्जनों लोग और आ गए। लाठी-डंडा और रॉड से रोलर चालक पप्पू राजभर को घेरकर पिटाई कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। चीख-पुकार पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.