रास्ते के विवाद में युवती समेत तीन पर हमला, छह पर मुकदमा
बाराबंकी, जून 26 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के सरथरा का पुरवा गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों से मारपीट की। आरोप है कि मोबाइल तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सरथरा का पुरवा निवासी अंजली यादव ने आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उसके चचेरे भाई आरुष यादव पुत्र अभिषेक यादव पर हमला करने की कोशिश की। इसकी शिकायत करने पर आरोपी पक्ष राजेंद्र यादव, रवि यादव, विकास यादव, वर्षा यादव, प्रिया यादव व संगीता यादव आगबबूला हो गए और लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश पर छह पर मुकदमा दर्ज आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी आरोपी घर में घुस आए और अंजली के साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.