प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बिसहिया गांव निवासी राजू साहू की 20 वर्षीय बेटी रेनू साहू 26 मई की शाम करीब छह बजे गांव की दुकान से घर वापस जा रही थी। तभी रास्ते के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने उसको रोककर गालियां देते हुए मारा पीटा। विरोध करने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन घायल को सीएचसी लाकर इलाज कराया और मामले को लेकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। घायल रेनू के पिता राजू साहू की तहरीर पर पुलिस ने बबली पुत्री शफीक, असकमा पत्नी सद्दाम, सत्तारी पत्नी मो. शफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मारपीट में तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...