रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, छह पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बासेंडीला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक पर हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित सारुन पुत्र मुबारक अली ने बताया कि 8 जून को ट्रक खड़ा कर रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उस पर लात-घूंसों व लोहे की सरिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पंकज भारती व इफ्तार अली भी मारपीट में घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने स्कार्पियो वाहन से कुचलकर जान से मारने का प्रयास भी किया। घटना के बाद जब स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर नगर कोतवाली में फैयाज खां उर्फ पप्पू, नईम खां उर्फ राजू, मोहम्मद कलीम उर्फ बुड्डन, गुरफान, रेहान उर्फ रेनू व समाम के खिलाफ मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.