फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- थाना नसीरपुर के गांव चंदा में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमांशु पुत्र शैलेन्द्र निवासी नगला चंदा थाना नसीरपुर का मार्ग को लेकर तीन अप्रैल को पड़ोसियों से विवाद हो गया था। जिससे गुस्साए राधाकिशन पुत्र रामचन्द्र, बृजमोहन पुत्र राधाकिशन, नवनीत पुत्र बृजमोहन, एक अज्ञात व्यक्ति आए तथा पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगे। पीड़ित हिमांशु ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे से पीड़ित हिमांशु के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से लोगों ने युवक को आरोपियों से बचाया। पीड़ित पक्ष ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

ह...