रास्ते के विवाद में युवक को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- कुंडा कोतवाली के बढ़ईपुर गांव निवासी सियाराम यादव के 30 वर्षीय बेटे रमेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 जून की रात करीब 11 बजे गांव के ही कुछ लोग रास्ते के विवाद को लेकर उसे गालियां दे रहे थे। उसने विरोध किया तो उन लोगों ने डंडे, लात-घूंसों से जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची, विपक्षी जान से मारने की धमकी देते चले गए। सीएचसी में इलाज कराने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने विजय कुमार, अमृतलाल, मेवालाल, सुरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.