गौरीगंज, अप्रैल 28 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी राधा देवी पत्नी पन्ने कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार को विपक्षी पट्टीदार भोलेनाथ तथा उसके पुत्र मंजीत और अमरजीत गांव के आने-जाने वाले सीसी रोड पर पिलर गाड़ रहे थे। मना करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद किया। इसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। पीड़िता के अनुसार वह बाजार शुकुल से वापस अपने घर लौट रही थी। रात करीब 8.30 बजे जलाली गांव पार कर वह नहर पुल के पास पहुंची, तभी पहले से मौजूद आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके देवर अशोक तथा उसके लड़कों सूरज और दीपक डंडे व हॉकी से मारा पीटा। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.