रास्ते के विवाद में मारपीट और फायरिंग का आरोप
मऊ, मई 20 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुहम्मदाबाद सिपाह निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी भाभी को दवा दिलाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास कुछ लोग रास्ते में कुर्सी लगाकर बैठे थे। रास्ते से हटने की बात कहने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और हॉकी से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसका सिर फट गया और वह घायल होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक आरोपी ने तमंचे से फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.