बाराबंकी, मार्च 1 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के ओबरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम ओबरी निवासी विकास यादव ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे रास्ते को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और तोड़फोड़ भी की। घटना में पीड़ित के पिता व भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगने का भी उल्लेख है। पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस बुलायी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.