रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच नामजद
गंगापार, मई 24 -- रास्ते के विवाद में पांच आरोपियों ने युवक को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बादपुर गांव निवासी कमलाकांत पांडेय ने थाने में तहरीर दी कि रास्ते के विवाद में उनके बेटे को मोहल्ले के कर्मचंद्र व फूलचंद्र ने तीन अज्ञात साथियों के साथ गाली-गलौच करते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घायल बेटे का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.