गोरखपुर, अप्रैल 11 -- चिलुआताल। थाना क्षेत्र के तेनुअहिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने दो युवतियों की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि समझौते के बाद घर लौटने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने मिलकर दोनों बेटियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...