प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के लोहरौटी समसपुर गांव निवासी सन्नो देवी पत्नी जियालाल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि एक मई की रात करीब 10 बजे रास्ते के विवाद में गांव के कुछ लोग उसके देवर संजय, गुड्डू को मारने पीटने और जान से मारने की धमकियां देने लगे। दो मई को सुबह करीब छह बजे आरोपी फिर लाठी लेकर पहुंचे और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता सन्नो देवी की तहरीर पर पुलिस ने राहुल, रोहित, मोहित, कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में चार पर केस यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर पीटा, चार नामजद यह भी पढ़ें- बैसा टोला में मारपीट से महिला जख्मी, गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...