संतकबीरनगर, अप्रैल 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के बारीडीहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मां-बेटे,बेटी की पिटाई कर दी। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने शनिवार को बाप-बेटे समेत चार पर केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़िता सुनीला पत्नी राजेश यादव का आरोप है कि 03 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7 बजे रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही बबुन्दर, आकाश उर्फ कान्हा, रविन्दर एवं अतुल उसके दरवाजे पर चढ़ आए और गालियां देते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भागी, लेकिन आरोपित जबरन दरवाजा धकेलकर घर में घुस गए और उसके साथ दोबारा मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाव में पहुंची उसकी बेटी प्रीती और बेटा प्रीतम को भी आरोपितों...