रास्ते के विवाद में मां-बेटे पर जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के संग्रामगढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मेवा रजक और दुख राम रजक के परिवार के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मेवा रजक के दो बेटे मनीष, अनीष और मनीष का एक बेटा निलेश रजक तीनों मिलकर मेवाराम रजक की पत्नी रामरती पर कुल्हाड़ी लेकर हमलावर हो गए। बीच-बचाव को पहुंचे रामरति के बेटे पंकज को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामरती को जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रामरति के बेटे विनोद रजक ने शनिवार दोपहर थाने पर आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.