बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- नगर के रामविहार क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक महिला और उसकी बेटी पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर मां-बेटी को लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वालों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाली में रामविहार निवासी राधा पुत्री सोमवीर शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उनकी मां रानी शर्मा, एक दुकान से सामान लेने जा रही थीं। आरोप है कि जैसे ही वह लक्ष्मी डेयरी के सामने वाली गली में पहुंचीं तो वहां मौजूद दीपू पुत्र दल्लन, हिमांशु पुत्र सुखवीर और गुनगुन की मां ने उन्हें देखते ही अभद्र गालियां देनी शुरू कर दीं।पीड़िता यह भी पढ़ें- महिला की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.