रास्ते के विवाद में मां-बेटी को पीटा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के रूपछपरा गांव के वार्ड दो में मंगलवार को रास्ते के विवाद में पट्टीदारों ने मां-बेटी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जख्मी जयप्रकाश राय की पत्नी संजू देवी (40), बेटी 16 वर्षीया खुशी कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संजू देवी ने बताया कि घर के सामने से सभी पट्टीदारों का रास्ता है। उस रास्ते से मवेशी ले जाने पर पट्टीदारों ने पिटाई कर दी। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि छानबीन की जाएगी। यह भी पढ़ें- कहासुनी में युवती से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.