प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौडेरा में रास्ते के विवाद को लेकर महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता सीता मिश्रा, पत्नी सुभाष चन्द्र मिश्रा के अनुसार, 26 जनवरी 2026 की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही लोग रास्ते के विवाद मे लाठी, डंडा व फरसा लेकर उनके घर पहुंचे और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे जेठ सुदामा प्रसाद और सुरेन्द्र मिश्रा के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर कुर्सी, चारपाई व बर्तन आदि तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि 27 जनवरी को भी आरोपियों ने दोबारा धमकाया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.