बलरामपुर, जुलाई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लालजोत खगईजोत में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी बुजुर्ग सास पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाग से लौटते समय रास्ते में रोका

घटना का विवरण पुलिस को दी गई तहरीर में अनसुइया देवी पत्नी राकेश सोनकर ने बताया कि 17 जुलाई 2026 की सुबह करीब सात बजे उनकी सास बुधना पत्नी स्वर्गीय सुकई गांव के बाग से वापस घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद गांव के सुनील कुमार, अनील कुमार सोनकर (दोनों पुत्र शिव प्रसाद), शिव प्रसाद तथा गुरराम सोनकर (दोनों ...