कौशाम्बी, मार्च 14 -- संदीपन घाट थाने के पिपरहटा गांव की रहने वाली आशा देवी पत्नी राजेंद्र ने रास्ते के विवाद को लेकर थाने में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि पूर्व में 17 फरवरी 2026 को थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन इसके बाद भी विपक्षी पक्ष आने-जाने का रास्ता रोक रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...