रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष,आधा दर्जन घायल
गोंडा, मई 23 -- धानेपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत उजैनी कला के मजरा बल्दूपुरवा गांव में शुक्रवार की रात को रास्ते के विवाद को लेकर पटीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस क्रास केस दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है। साथ ही घायलों का मेडिकल कराया गया। ग्राम पंचायत उजैनी कला के मजरा बल्दूपुरवा गांव निवासी चंदा देवी पत्नी विद्याराम निषाद के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब पौने दस बजे विपक्षीगण पटीदार मुन्ना राम, रक्षाराम व गोपाल निषाद रास्ते में बढ़कर टीन शेड रखकर रास्ता अवरूद्ध करने लगे। इस पर जब उसने रोकने की कोशिश तब अपशब्द कहते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडा से मारने लगे। चीखपुकार सुनकर बचाव करने दौड़े उसके देवर तिलकराम को भी जमकर पीटा। अन्य लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.