प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- कुंडा, संवाददाता। कोचिंग से घर पहुंचे भाई-बहन का रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी जानलेवा धमकी दे रहे हैं। नगर पंचायत मानिकपुर के पूरे अली नकी मोहल्ला निवासी अब्दुल हाशिम ने पुलिस को तहरीर दी। तीन अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे उसका बेटा आदिल हाशिम और बेटी जोया हाशिम बाइक से कोचिंग से घर पहुंचे। तभी रास्ते के विवाद को लेकर घात लगाए बैठे पड़ोसियों ने उनको लाठी डंडे से मारा पीटा। उसकी बेटी घटना की वीडियो बनाने लगी तो मोबाइल छीन कर नाली में फेंक दिया। बेटे-बेटी जान बचाने को घर के भीतर भागे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। अब्दुल हाशिम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी मनबढ़ आरोपी तीन अप्रैल की रात में भी जानलेव...