रास्ते के विवाद में भाइयों के बीच मारपीट,जमकर चले लाठी-डंडे और टांगी,दोनों पक्षों के कई घायल
जमुई, जून 9 -- चंद्रमंडी । निज संवाददाता चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह सिल्फरी गांव में घर के समीप रास्ते के उपयोग को लेकर सोमवार की देर रात दो भाइयों के परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। रास्ते का यह पारिवारिक विवाद देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और टांगी का खुलकर इस्तेमाल किया गया। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार इस मारपीट में प्रथम पक्ष से धनेश्वर मांझी, सुनील मांझी, भूटकी देवी, गेनुआ देवी और गरीब मांझी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से चमेली देवी और ढालू मांझी को भी काफी चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान लात-घूंसों का भी जमकर प्रयोग हुआ जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी के बीच रात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.