आजमगढ़, जनवरी 3 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा अचल नगर करताराम दूबे गांव में शुक्रवार की शाम रास्ते के विवाद में मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने आठ वर्षीय बालिका को चाकू से मार कर घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा अचल नगर करताराम दूबे गांव निवासी राजीव यादव का गांव के कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। तीन-चार दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। शुक्रवार को राजीव घर पर नहीं था, उसकी पत्नी बाजार गई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने राजीव की आठ वर्षीय बेटी सीमा यादव को पीटने के साथ ही उसे चाकू मार दिया। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.