रास्ते के विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या
प्रयागराज, मई 23 -- भाइयों के बीच जमीन के विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दो भाइयों ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी, फावड़ा व रंभा से प्रहार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी को भी घायल कर दिया। दोनों हत्यारोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गए। पुलिस ने दो महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के बादलपुर का 40 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे मुंबई से घर पहुंचा। देखा कि दोनों छोटे भाई विनोद विश्वकर्मा और अशोक विश्वकर्मा मकान निर्माण के लिए नींव खोदवा रहे हैं। संतोष ने बीच से रास्ता छोड़ने की बात कही तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि विनोद व अशोक ने मारपीट करते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.