रास्ते के विवाद में पूरे परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; एक की मौत, छावनी में तब्दील गांव
हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 3 -- यूपी के देवरिया जिले में रास्ते के विवाद ने शुक्रवार सुबह खूनी रूप ले लिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चल रहे रास्ते के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नौतन हथियागढ़ गांव निवासी राजू विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय दशरथ विश्वकर्मा का अपने पड़ोसी गोरख पटेल के परिवार से आने-जाने वाले रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।रास्ते के विवाद में परिवार पर चाकू से हमला शुक्रवार सुबह इसी मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.