कन्नौज, जून 11 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भुलभुलियापुर में रास्ते के विवाद को लेकर पिता-पुत्रं ने छात्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां की भी पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव भुलभुलियापुर निवासी रेनू पत्नी घनश्याम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 6 जून को उसकी बेटी पारूल कोचिंग पढ़ कर घर लौट रही थी। तभी रेलवे लाइन पार करने के बाद बरगद के पेड़ के निकट पहुंचते ही गांव के ही आयुष व निशान्त पुत्र जयवीर ने रास्ते से निकलने को लेकर पारूल को गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने अपने पिता जयवीर व चाचा अजयपाल को बुला लिया। इन लोगों ने मिल कर पारूल को लात घूंसे से मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन बीच बचाव क...