कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बरगदी गांव निवासी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी प्रियांशी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पिता-पुत्री की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी भान सिंह, अमन सिंह, अखंड प्रताप सिंह व शुभम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...