रास्ते के विवाद में पांच दिन बाद फिर मारपीट, चार पर मुकदमा
गोरखपुर, जून 7 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के गौरखास गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच दिन पहले दर्ज हुए मुकदमे के बाद रविवार को फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।दो जून को गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस मामले में रामवृक्ष पुत्र स्व. जंगबहान की तहरीर पर गीता देवी, मनीष, दीपक और सोनू के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गीता देवी पत्नी श्रीनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अमन, बलविंदर,अतुल तथा रामवृक्ष ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.