फतेहपुर, मार्च 9 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव में रास्ते से वाहन निकालने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने एक युवक की पिटाई कर दी। अंजना कबीर गांव निवासी सोहराब खान ने बताया कि सात मार्च की शाम अपने घर से चार पहिया वाहन निकाल रहे थे। उसी समय गांव के माजून और ममनून ने रास्ते में अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया था। सोहराब ने उनसे बाइक हटाने को कहा ताकि वह गाड़ी बैक कर सकें। इस बात पर दोनों भाई भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सोहराब घायल हो गया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.