देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। बालावाला में रास्ते के विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने दो बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक महिला घायल हो गईं। पूर्व सैनिक विक्रम सिंह बिष्ट (71) और प्रकाश चंद्र बमोला (61) ने तहरीर में बताया कि आरोपी पड़ोसी पृथ्वी सिंह बिष्ट और प्रमोद सिंह बिष्ट जबरन उनकी बाउंड्री तोड़कर 10 फीट के रास्ते को 15 फीट करना चाहते हैं। आरोप है कि 24 दिसंबर की सुबह आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इसमें प्रकाश चंद्र की पत्नी कुसुम बमोला की उंगली में गंभीर चोट आई, जिसमें तीन टांके लगे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने लाइसेंसी पिस्टल होने और ऊंची पहुंच की धौंस देते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.