गंगापार, मई 19 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद पर हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष से जमकर लाठी डंडे चले। मामले में एक पक्ष से महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर उतरांव पुलिस पांच के खिलाफ बलवा समेत मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्जकर मामले की जांच में जुटी है।थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे एवं सरिया से मारपीट हुई। मारपीट की घटना में एक पक्ष के सुनीता देवी, प्रियंका, सोनल, प्रीति, क्रांति, रवि, अमन, सावित्री देवी के हाथ पैर सिर में गंभीर चोटे आई है। दूसरे पक्ष से अमरेश, अंबुज को चोटे आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सैदाबाद भेज दिया। मामले में एक पक्ष के र...