रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, ईंट-पत्थर चलने से कई घायल
हरदोई, जून 30 -- हरदोई। हरियावां थानाक्षेत्र के उमरसेड़ा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव निवासी जय चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में शक्ति सिंह, ओम चौहान समेत अन्य लोगों से रास्ते को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने रास्ते में दीवार बना दी। 28 जून को जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद परिवार के कुछ लोग छत पर चढ़ गए और ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ईंट-पत्थर लगने से आराधना पत्नी मोनू के हाथ में गंभीर चोट आई। इसके अलावा जय चौहान, राकेश सिंह और रीनी सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.