सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में शनिवार की दोपहर रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरवी ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया। मारपीट में एक महिला का सिर फट गया, जबकि एक अन्य युवती को भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की मंजू पत्नी पंकज कुमार गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके और पट्टीदार राम भवन के घर के बीच रास्ता है। आरोप है कि शनिवार की दोपहर इसी रास्ते में राम भवन के भाई विनोद की पत्नी सुंदरी चारपाई डालकर बैठ गई। इसी दौरान जब मंजू की सास बंसराजी उस रास्ते से गुजर रही थीं। तो सुंदरी ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसे व लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं मंजू, आराधना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.