रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
देवघर, मई 17 -- देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के खड़कुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में घायल पूजा कुमारी ने बताया कि उनके खेत में फसल लगी हुई थी। इसी दौरान पटीदार पक्ष के लोग खेत के रास्ते ट्रैक्टर लेकर गुजरने लगे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में मां-बेटे पर जानलेवा हमला मारपीट में संतोष पंडित, पूजा कुमारी, प्रमिला देवी, भोला पंडित एवं श्रीधर पंडित घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.