गोरखपुर, अगस्त 25 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ छह नामजद समेत 10 पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। खजुरी गांव निवासी मदन चौरसिया की पत्नी अनिता चौरसिया ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के भैरव चौरसिया पुत्र मितई चौरसिया और रंजू देवी पत्नी श्रवण चौरसिया उनके दरवाजे पर पहुंच गए और लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। बचाव में पहुंचीं उनकी बेटियों सुप्रिया, तमन्ना और बेटे प्रियांश के साथ भी मारपीट की गई। आरोपितों ने पति समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं...