अयोध्या, जून 3 -- बीकापुर, संवाददाता। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मरुई सहाय सिंह में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार को सुबह करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट में एक पक्ष से अजय कुमार यादव (28) पुत्र जगदीश यादव, जगदीश प्रसाद यादव (55), संजय यादव (26) पुत्र जगदीश यादव तथा सुनीता देवी (52) पत्नी जगदीश यादव घायल हो गए। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे चले; सात लोग घायल अजय कुमार और जगदीश प्रसाद के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दू...