अयोध्या, जून 3 -- बीकापुर, अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरुई सहाय सिंह में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से हुई मारपीट में कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट में एक पक्ष से अजय कुमार यादव (28) पुत्र जगदीश यादव, जगदीश प्रसाद यादव (55), संजय यादव (26) पुत्र जगदीश यादव तथा सुनीता देवी (52) पत्नी जगदीश यादव घायल हो गए। अजय कुमार और जगदीश प्रसाद के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से अपिल यादव (36) पुत्र जयराम यादव, प्रेम कुमार (43) तथा अनिता (30) घायल हुए। चिकित्सकों ने अप...