लखनऊ, जनवरी 11 -- काकोरी। पारा में शनिवार रात रास्ते के विवाद में दबंग परिवार ने सेल्समैन के घर में घुसकर लाठियों, सरिया से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग दंपति के हाथ तोड़ दिए। महिलाओं से भी गाली गलौज व मारपीट की। घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरपत खेड़ा निवासी नमकीन सेल्समैन रोहित विश्वकर्मा के अनुसार पड़ोसी नंदन व चंदन रास्ते में ऑटो खड़ा करते थे। जिससे निकलने वालों को दिक्कत होती थी। विरोध करने पर शनिवार रात नंदन, चंदन, चंदन की पत्नी सोनी, बहन पिंकी और दीपक तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ शराब के नशे में लाठी डंडे और सरिया लेकर घर में घुस गए। आरोप है कि पिता पवन विश्वकर्मा का सिर फोड़ दिया और हाथ तोड़ दिया। रोहित की मां देवकी विश्वकर्मा के बचाव करने पर उनके दोनों हाथ तोड़ दिए। पत्नी लक्ष्मी व बहन निक्की से गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.