रास्ते के विवाद में दंपति की पिटाई
मिर्जापुर, फरवरी 24 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढेढ़ी गांव में सोमवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दंपति की पिटाई कर दी गई। गांव निवासी 62 वर्षीय कमलाशंकर व उनकी 60 वर्षीया पत्नी सोनकली को सोमवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर हुई कहासुनी में गांव निवासी रमाशंकर उनके पुत्र विपिन और पत्नी शांति देवी ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। वृद्ध कमलाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दंपति के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.