रास्ते के विवाद में तीन सगी बहनों को पीटा
कौशाम्बी, मई 29 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के पूरब थोक में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी कुनबे ने तीन सगी बहनों की पिटाई कर दी। पिटाई से तीनों बहनें घायल हो गई। घायल बहनों ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पूरब थोक चरवा निवासी मनीता देवी पुत्री जगन्नाथ ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद वह अपनी दो बहनों गीता और अनीता के साथ घर में रहती हैं। पड़ोसी से लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले पड़ोसी ने मिट्टी डालकर उनका रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपी परिवार समेत घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। मनीता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची उसकी बहनें गीता और अनीता को भी पीट दिया। पिटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.