बलरामपुर, अप्रैल 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर ग्रिंट के मजरे पूरे अहिरनडीह में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ प्रार्थी और उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि आगामी 25 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी में खलल डालने और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रास्ते में लकड़ी रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ जो खूनी संघर्ष में बदल गया। पूरे अहिरनडीह गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र बुधराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी आगामी 25 अप्रैल को होनी तय है। इसी बीच गांव के ही विपक्षी राधेश्याम पुत्र सुखराम ने पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी के रास्ते में लकड़ी रखकर मार्ग अवरुद्ध...