रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
प्रयागराज, अप्रैल 29 -- थाना क्षेत्र के डेरागदाई बाकरगंज गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लेखपाल सहित दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेज दिया। डेरागदाई बाकरगंज गांव के अजय कुमार और लेखपाल विनोद के बीच रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। अजय के पक्ष के कई लोगों को चोट आई। अजय ने इसकी शिकायत थरवई थाने में की। आरोप है कि बुधवार को सुबह लेखपाल विनोद कुमार गुट के लोगों ने अजय कुमार के घर पर लाठी, डंडे और रॉड से धावा बोल दिया। हमले में अजय कुमार, नीतू, नीलम, रानी सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भागने लगे। पुलिस ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.