रास्ते के विवाद में चलीं लाठियां, पांच लोग घायल
आजमगढ़, जून 19 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा करनेहुआं में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी नीरज सरोज पुत्र राजनाथ अपने दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान गांव के राजेश सरोज सहित पांच अन्य लोग रास्ते को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर राजेश और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में राजनाथ, रामनाथ, नीरज, रिया और सुनीता घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.