अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या संवाददाता। इनायतनगर थानाक्षेत्र के पारा ब्रम्हनान गांव में गुरुवार दोपहर रास्ते के विवाद में ईंट-गुम्मा चला। हमले में मां बेटे का सिर फट गया। एक अन्य महिला को भी चोट आई। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मां-बेटे को भर्ती कर इलाज शुरू किया है। गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि परिक्रमादीन से रास्ते को लेकर विवाद है। थाना व तहसील दिवस में इसकी शिकायत की गई लेकिन निस्तारण नही हो पाया। परिक्रमादीन की पत्नी रूपना,बहू सीमा व मलहू का पुरवा कुचेरा गांव के पांच-छह लोग रास्ते को बंद करने लगे तो विरोध पर सभी ने ईंट-गुम्मा व लाठी- डंडे से हमला बोल दिया। हमले में बेटे रंजीत और पत्नी केशवपती का सिर फट गया और पुत्रबधु खुशबू को भी चोटे आई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.